
कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के द्विवर्षीय कार्यकाल हेतु आज अग्रसेन भवन में उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। समाज के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शाता है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने भी मतदान कर समाज के इस महत्वपूर्ण दायित्व में अपनी सहभागिता निभाई।
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बजरंग अग्रवाल और पवन अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर है। कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश नागरमल और महावीर केडिया के बीच मुकाबला हो रहा है।
मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। देर शाम तक चुनाव परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। समाज के लोगों को अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार हैं।





