कोरबाराजनीतिक

श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता, बच्चों ने चित्रों और शब्दों से दिखाई विकसित भारत की तस्वीर

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कोरबा विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किया गया।

प्रतियोगिता में कोरबा विकासखंड के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों से स्कूल स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, कल्पनाशक्ति और विचारों का शानदार प्रदर्शन करते हुए विकसित भारत की तस्वीर को रंगों और शब्दों के माध्यम से जीवंत किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी प्रगति, समान अवसर और समृद्ध समाज जैसे विषयों को अपनी कलाकृतियों में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखते हुए बेहतर, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपनी आकांक्षाएं साझा कीं।

‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरी कल्पनाओं की उड़ान, गोपाल मोदी ने किया प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सपनों और विचारों में आने वाले भारत की तस्वीर दिखाई देती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्र के विकास के प्रति अपनी सोच को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पार्षद श्री रामकुमार साहू, श्री पवन सिन्हा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी अब 03 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कोरबा विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ ‘मेरे सपनों का भारत’ की कल्पना को चित्रों और विचारों के माध्यम से सामने रखने का सार्थक मंच प्रदान किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button