
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय के मार्गदर्शन में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर हुआ मंथन
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने बिलासपुर संभाग की आकांक्षी विधानसभा बैठक में सहभागिता करते हुए कोरबा जिले की विधानसभावार संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्य प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अजय जामवाल जी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कोरबा जिले की सभी विधानसभाओं में चल रहे संगठनात्मक कार्यों, बूथ स्तर की गतिविधियों, कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी प्रतिबद्धता के साथ पालन करते हुए कोरबा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में संभाग प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी श्री अनिल केशरवानी, सह प्रभारी श्री बृजेंद्र शुक्ला, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।









