कोरबाधर्म और आस्था
32 वर्षों से शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा, कनकेश्वर धाम में कल फिर सजेगा विशाल महाभंडारा
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

32 वर्षों से अटूट सेवा, कनकेश्वर धाम में शिवभक्तों के लिए सजेगा महाभंडारा
कोरबा। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में देखने को मिलता है। वर्ष 1996 से निरंतर सेवा का संकल्प निभाते हुए कोरबा कांवरिया संघ द्वारा पिछले 32 वर्षों से सावन मास के प्रत्येक सोमवार को विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाता हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सावन के प्रत्येक सोमवार को कनकेश्वर धाम में दर्शन के लिए आने वाले हजारों शिवभक्तों एवं कांवरियों के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई है। संघ के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ की सेवा और श्रद्धालुओं की सेवा का पावन माध्यम है।

कोरबा कांवरिया संघ के नागरमल अग्रवाल, ठाकुर दास मनमानी, महेश अग्रवाल, दिनेश पटेल, राकेश अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता एवं मनीष मनमानी ने जिले एवं आसपास के सभी शिवभक्तों से अपील की है कि वे सावन माह में कनकेश्वर महादेव के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा भंडारे में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करें।








