कोरबाराजनीतिक

बूथ से जीत का मंत्र: कोसाबाड़ी मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र राजेंद्र प्रसाद नगर वार्ड क्रमांक 31 के दशहरा मैदान में आज सुबह 11 बजे शक्ति केंद्र की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा “मन की बात” सहित विभिन्न अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य दीप नारायण सोनी, पूर्व सभापति राम नारायण सोनी, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, शक्ति केंद्र संयोजक अमित पटेल, सहसंयोजक विकास शर्मा, मंडल कार्यसमिति सदस्य सौरभ दुबे, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष एनडी साहू, मंडल मंत्री जीतू पटेल, धर्मेश कड़वे, रविन्द्र परोई, रामकुमार साहू, साईं शर्मा, शुभम रजक और सूरज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों, योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाएगा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button