
सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने दिखाया सेवा का जज़्बा, कोसाबाड़ी मंडल ने किया आयोजन
कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में कोरबा जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, स्वास्थ्य शिविर सहित अनेक सेवा के कार्य किये जा रहें हैं। इसी तारतम्य में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी तथा सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक डॉ. राजीव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान करने वाले सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया और कोसाबाड़ी मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की।

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों को आकस्मिक स्थिति में जीवनदायिनी मदद मिलती है। जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के लिए लगातार सकारात्मक और उपयोगी कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल महामंत्री श्री मिलाप राम साहू, श्री पुनि राम साहू, श्री अनिल वस्त्रकार, श्री श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती सरस्वती पटेल, पार्षद श्री प्रताप सिंह कंवर, श्री अजय गोंड, , श्री नरेंद्र पाटनवार, श्रीमती पुष्प कला साहू, श्रीमती संतोषी लदेर, श्री प्यारे साहू, श्री गोपलाल राठिया, श्री भरत सोनी, श्री ललेश दुबे, श्री राम कुमार त्रिपाठी, श्री धरमपाल सोलंकी, श्री शिव जायसवाल, श्री मदन गोपाल साहू, श्री बद्री वस्त्रकार, श्री गिरधारी रजक, श्री गणेश राम, श्री आकाश, श्री जुगल पालीवाल, श्री मनोज सिंह, श्री आशीष सूर्यवंशी, श्री बसंत बैरागी, श्री पवन सिन्हा, श्री सत्यम सिंह, श्री श्याम यादव, श्री लीला राम पटेल, श्री रजनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




