कोरबाराजनीतिक

S.I.R. अभियान : हर पात्र मतदाता जोड़ा जाएगा, कोई छूटेगा नहीं – श्री गोपाल मोदी

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

छुरीकला में भाजपा पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक — S.I.R. अभियान को लेकर हुई विस्तृत रणनीतिक चर्चा

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने दिया संगठनात्मक मजबूती का मंत्र

छुरीकला। छुरीकला नगर पंचायत अध्यक्ष के निवास कार्यालय में नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं नगर पंचायत छुरीकला के भाजपा पार्षद दल की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में मतदान सूची के अद्यतन, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, स्थानांतरित अथवा दिवंगत मतदाताओं के नाम हटाने तथा बूथ स्तर पर जनजागरण के माध्यम से अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विमर्श हुआ।

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी का उद्बोधन

भाजपा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की मतदाता सूची का शुद्धिकरण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण संकल्प है। S.I.R. अभियान के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे क्षेत्र के हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो। बूथ स्तर पर पार्षदगण और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही हमारी शक्ति है। संगठन तभी सशक्त होता है, जब प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरकर जनता तक पहुंचता है। हमें इस अभियान को मिशन मोड में चलाना हैं और उदाहरण प्रस्तुत करना है कि भाजपा संगठन किस तरह लोकतांत्रिक मूल्यों को व्यवहार में उतारता है। उन्होंने सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को वार्डवार समीक्षा, डोर-टू-डोर सत्यापन और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र का असली उत्सव तभी पूर्ण होता है, जब अधिकतम नागरिक मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनते हैं। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और भाजपा सदैव इस दायित्व को निभाती रही हैं।

कार्यशाला में प्रभावी उपस्थिति

इस अवसर पर नगर पंचायत छुरिकला की अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभीषेक गर्ग, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन, जिला संयोजक आईटी सेल अजय चन्द्रा, धन्नू प्रसाद दुबे, गोविंद सिंह कंवर, मंडल महामंत्री समजीत सिंह, नीरज ठाकुर, रामप्रसाद कोर्राम, हीरानंद पंजवानी, आत्मानारायण पटेल सहित दोनों निकायों के पार्षद एवं छाया पार्षदगण और कटघोरा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

भाजपा ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। S.I.R. अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना ही संगठन की शक्ति और जनविश्वास का वास्तविक आधार हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us