कोरबाराजनीतिक

श्री गोपाल मोदी ने हरतालिका तीज पर दी शुभकामनाएं, बोले—माँ पार्वती और भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

हरतालिका तीज: भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिले की माताओं-बहनों के लिए की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना

कोरबा। अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं दांपत्य जीवन की मंगलकामना के पावन पर्व हरतालिका तीज के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिले की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री गोपाल मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरतालिका तीज हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और नारी शक्ति के समर्पण का पावन पर्व है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम, तपस्या एवं दांपत्य जीवन के आदर्शों का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर माँ पार्वती और भगवान भोलेनाथ की कृपा जिले की सभी माताओं-बहनों एवं उनके परिवारों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो, यही उनकी मंगलकामना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सभी माताओं-बहनों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके अखंड सौभाग्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button