छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीतिक

जांजगीर में भाजपा ओबीसी मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, प्रबुद्धजनों का सम्मान और कार्यकर्ताओं में भरेगा नया जोश

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन 20 अगस्त को

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज के प्रबुद्धजनों के सम्मान एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से “प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन 20 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 11 बजे से ऑडिटोरियम, जिला पंचायत परिसर, जांजगीर में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में समाज के गौरव, प्रबुद्धजनों के सम्मान के साथ-साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु सुखवंत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक श्रीमती कौशल्या साय, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक प्रेम चंद पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू हैं। बिलासपुर संभाग के प्रभारी शांतनु साहू एवं सह-प्रभारी आशीष जायसवाल सहित संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ विजय राठौर ने भाजपा कार्यकर्ताओं, ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों तथा समाज के प्रबुद्धजनों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

कार्यक्रम स्थल: ऑडिटोरियम, जिला पंचायत परिसर, जांजगीर

दिनांक: 20 अगस्त 2026, गुरुवार

समय: प्रातः 11 बजे से

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित यह सम्मेलन सामाजिक सम्मान, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button