
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल के शक्ति केंद्र परसाभाठा अंतर्गत बूथ क्रमांक 101 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की लोकप्रिय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी उपस्थित रहीं। साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव जी, महामंत्री श्री जय राठौर जी एवं श्री संपत यादव जी, उपाध्यक्ष श्री संजय साहू जी, श्री मनोज भारिया जी एवं श्रीमती रेनू प्रसाद जी सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से साझा किए गए राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं समाजहित से जुड़े संदेशों को कार्यकर्ताओं ने एकाग्रता के साथ सुना। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नागरिकों के प्रयासों को सामने लाने और समाज में सेवा व राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर मंत्री श्री राजा शर्मा जी, श्रीमती मीना डहरिया जी, श्रीमती भुवनेश्वरी चंद्रा जी, कोषाध्यक्ष श्री राकेश सोनी जी, एल्डरमेन एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मंदाकिनी त्रिपाठी जी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रुनिझा जी, श्रीमती गायत्री बरेठ जी, पूर्व महामंत्री श्रीमती हेमलता निर्मलकर जी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती नारायणी दुबे जी, मंत्री श्रीमती रश्मि सोनी जी, संयोजक श्री लखन चंद्रा जी, पार्षद श्री मंगल बंदे जी, श्री रजत खूटे जी, श्री विद्यासागर त्रिपाठी जी, श्री देवेंद्र पाठक जी, पिछड़ा वर्ग महामंत्री श्री सागर कश्यप जी, श्रीमती अनीता वैष्णव जी, श्री पिंटू यादव जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
वहीं बूथ अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा गिरि गोस्वामी जी, श्री राकेश पाण्डेय जी, श्री विनय यादव जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री आर.ए. नारायण जी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री मंजीत कौर जी, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री विनय यादव जी, श्री अमर सिंह कोसले जी एवं मंडल प्रभारी श्री राकेश तलवार जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प भी लिया।




