कोरबाभिलाई बाजार मंडलराजनीतिक
‘मन की बात’ से गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, भिलाई बाजार मंडल ने सुना 138वां संस्करण
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश राठौर के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सुना 138वां संस्करण
कोरबा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का भिलाई बाजार भाजपा मंडल के शक्ति केंद्र रलिया सहित विभिन्न बूथों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व एवं भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार राठौर जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शक्ति केंद्र रलिया में युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को एकाग्रता के साथ सुना।

इस दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्रहित, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर साझा किए गए विचारों पर कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से जोड़ने वाला संवाद का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।








