कोरबाराजनीतिक

‘मन की बात’ से गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा भाजपा ने सुना प्रधानमंत्री का 138वां एपिसोड

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिलेभर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को जिलेभर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री जी के विचारों और देशहित से जुड़े संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से संवाद स्थापित करते हुए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए गए। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम से जुड़े। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

इसी तारतम्य में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला संवाद प्रमुख श्री अर्जुन गुप्ता के रविशंकर शुक्ल नगर स्थित निवास पर भाजपा की जिला मीडिया टीम द्वारा भी ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। जिला मीडिया टीम के सदस्यों अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर व नीरज ठाकुर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम में व्यक्त विचारों एवं संदेशों को संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनसंवाद के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

‘मन की बात’ ने एक बार फिर कार्यकर्ताओं को सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button