कोरबाराजनीतिक

भाजपा विधि प्रकोष्ठ कोरबा की नई कार्यकारिणी घोषित, गोपाल मोदी ने दी शुभकामनाएं

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भाजपा विधि प्रकोष्ठ कोरबा की नई कार्यकारिणी घोषित, जनसेवा और कानूनी मार्गदर्शन को मिलेगी नई धार

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, अखिलेश पाण्डेय बोले— संगठनात्मक मजबूती के साथ आमजन की सेवा रहेगा प्राथमिक उद्देश्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी की सहमति तथा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री बृजेश नाथ पाण्डेय जी के अनुमोदन एवं भारतीय जनता पार्टी, कोरबा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की अनुशंसा से जिला कोरबा की विधि प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री अखिलेश पांडेय जी ने की इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम जिले में विधिक प्रकोष्ठ को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करेगी।

घोषित कार्यकारिणी से अपेक्षा की गई है कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में विधि प्रकोष्ठ की सक्रियता को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा जनहित के कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ विधिक क्षेत्र में जनसहभागिता बढ़ाना तथा आम नागरिकों को आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध करते हुए सदैव सेवा के साथ तत्पर रहना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button