कोरबानवा रायपुरराजनीतिक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में समरसता अभियान का शुभारंभ, कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी हुए शामिल

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

रायपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अजय जामवाल, पवन साय, सरोज पांडेय के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी रहे उपस्थित

रायपुर/कोरबा। राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित प्रदेशभर के सभी जिलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान

कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संत गुरु रविदास के विचार सामाजिक एकता और समानता की सबसे बड़ी प्रेरणा – गोपाल मोदी

इस अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के सफल संचालन हेतु प्रदेश के सभी जिलों को अभियान के कलश प्रदान किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज जी के विचार आज भी समाज को एकता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं। भाजपा उनके आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है और अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समरस, सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button