
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं कहा—यह पर्व प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि और एकता का संदेश लेकर आए, अपनाएं स्वदेशी, करें देश की समृद्धि में योगदान।
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर जिलेवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देती है।

श्री मोदी ने कहा कि इस पावन पर्व पर हम सभी को एकजुट होकर समाज में सद्भाव, भाईचारा और विकास की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि यह दीपोत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, अपार खुशहाली और सफलता लेकर आए।
जिलाध्यक्ष श्री मोदी ने आगे कहा कि हमें इस पर्व पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को अपनाना चाहिए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और देश के कारीगरों, छोटे व्यापारियों एवं उद्योगों को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि दीपावली का यह पर्व स्वदेशी दीपों, मिट्टी के दीयों और देशी उत्पादों के साथ मनाएं और देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रज्वलित करें।





