कोरबाछत्तीसगढ़धर्म और आस्था

भाई–बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व भाईदूज की धूम – पूजन, तिलक और मिठास के बीच भाईदूज ने बढ़ाई खुशियों की चमक

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोरबा। दीपावली उत्सव के समापन के साथ ही आज भाई–बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और रक्षा के संकल्प का पावन पर्व भाईदूज पूरे जिले में उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पूजन-अर्चन की तैयारियाँ शुरू हो गईं। बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर सदैव सुरक्षा और सहयोग का वचन दिया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, यमराज और यमुना से जुड़ी इस परंपरा में बहन द्वारा भाई को तिलक कर दीर्घायु का आशीर्वाद देने का विशेष महत्व है। परिवारों में बहनों का आशीर्वाद और भाइयों की रक्षा का संकल्प इस पर्व को और अधिक पवित्र बना देता हैं।

इधर मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में भी पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भाई–बहन के मधुर रिश्तों की मजबूती के लिए प्रार्थनाएँ की गईं। भाईदूज ने रिश्तों की डोर को और मजबूत कर समाज में प्रेम, सम्मान और एकता का संदेश दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button