
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने धनतेरस के पावन पर्व पर कोरबा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। अपने संदेश में श्री मोदी ने कहा “धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन में असीम खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य, अपार समृद्धि और मंगलकामनाएं लेकर आए। माता लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा से प्रत्येक घर-आंगन सौभाग्य, शांति और सुख-समृद्धि के दीपों से आलोकित हो। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, आरोग्य और आराधना का प्रतीक है, जो हमें सच्चाई, परिश्रम और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
श्री मोदी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे धनतेरस एवं दीपावली पर्व को स्वच्छता, सद्भावना और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं, ताकि उजाले का यह पर्व वास्तव में समाज में आनंद और आशा का संदेश दे सके।








