कोरबाभ्रष्टाचार/फर्जीवाड़ा/सरकारी धन का गबन

नूतन राजवाड़े पर जानलेवा हमला करने वालो की नही हुई गिरफ्तारी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को सौपा ज्ञापन

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

सुलगते सवाल – क्या अपराधी कानून से भी बड़े हो गये, आखिर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद हमलावरो की क्यो नही हो रही गिरफ्तारी, मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी पर लगे सवालिया निशान।

वाह रे मानिकपुर पुलिस चौकी – नूतन राजवाड़े को नही दिला पाये इंसाफ। लोगो में भड़का आक्रोश, शहरवासीयो ने दी जन आंदोलन की चेतावनी।

कोरबा | बीते दिनो रविशंकर शुक्ल नगर में कुछ सामाजिक तत्वों ने समाजसेवी नूतन राजवाड़े के उपर जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई, उन्हे आठ टांके लगाये गये, जख्म इतना गहरा था की लोग देखकर सहम गये, बह भगवान का आशीर्वाद था की नूतन राजवाड़े बच गये अन्यथा ऐसे प्राणघातक हमले में लोगो की जान तक चली जाती हैं। 

हमलावरो ने नूतन राजवाड़े के बेटे तक को नही छोड़ा उसपर भी हमला किया गया जिससे उन्हे भी गंभीर चोट आई हैं, इस हमले में कालोनीवासी संजय सिंह भी घायल हुए हैं। इस मामले पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कर हमलावरो की गिरफ्तारी की मांग की हैं।

क्या अपराधी कानून से भी बड़े हो गये

वाह रे मानिकपुर पुलिस चौकी शहर में इतनी बड़ी वारदात हो गई और हमलावरो को 6 दिन बाद भी गिरफ्तार नही कर पाये, क्या अपराधी कानून से भी बड़े हो गये। शहरवासी डर के साये में जीने को मजबूत हो गये हैं, लोगो का कहना हैं की इस तरह के वारदात को अंजाम देने वालो की गिरफ्तारी नही होने से वे अपने आपको असुरक्षित मान रहे हैं।

थाना प्रभारी पर लगे सवालिया निशान

आखिर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद हमलावरो की क्यो नही हो रही गिरफ्तारी, मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी पर लग रहें सवालिया निशान। क्या थाना प्रभारी सिर्फ एफआईआर दर्ज करने तक सिमित हैं, क्या वे असामाजिक तत्वो को गिरफ्तार करने में नाकाम हैं।

शहरवासीयो ने दी आंदोलन की चेतावनी

नुतन राजवाड़े को नही मिल रहा इंसाफ। जिससे लोगो में भारी आक्रोश भड़क गया हैं, शहरवासीयो ने जन आंदोलन की चेतावनी देते हुये कहां की यदि थाना प्रभारी द्वारा इस मामले में कार्यवाही करते हुये आरोपियो को गिरफ्तार नही किया गया तो वे इस मामले में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी शिकायत कर असामाजिक तत्वो को संरक्षण देने वालो के उपर कार्यवाही की मांग करेंगे, फिर चाहे वो कोई भी हो, आम जनता से बड़ा कोई नही हो सकता।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us