कोरबाभिलाई बाजार मंडलराजनीतिक

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह में 120 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का हुआ सम्मान

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भिलाई बाजार मंडल में 120 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का सम्मान

भिलाई बाजार। भारतीय जनता पार्टी मंडल भिलाई बाजार द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार राठौर के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा एवं सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 120 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, मितानिन बहनों तथा ग्राम की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान कर उनके सेवा, समर्पण और समाज के प्रति योगदान को नमन किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं देखभाल के क्षेत्र में निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज की भावी पीढ़ी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं मितानिन बहनें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ माताओं का भी सम्मान किया गया। उनके अनुभव, संस्कार और समाज के प्रति योगदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और समर्पण का भाव है। जो लोग निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में जुटे हैं, उनका सम्मान करना संगठन का दायित्व है।

इस अवसर पर पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, मंडल महामंत्री हेमंत तिवारी एवं प्रताप कंवर, नगरपालिका उपाध्यक्ष पति दीपका साहू, ललित राजवाड़े, मंडल उपाध्यक्ष रथलाल पाटले, शंकर जी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अशोक राजवाड़े, सचिन राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देशु पटेल, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनाराम बियार, गेंदराम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री परमेश्वर महंत, युवा मोर्चा महामंत्री विजय राठौर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश यादव, विवेक राजवाड़े, मरोधवज जी, सोनू राजवाड़े, शांति दास, हेम निर्मलकर, अरुण जी, गंगा जी, पाण्डेय जी, पर्यवेक्षक उर्मिला जी, विजय लक्ष्मी तंवर, जमुना राठौर, उषा कैवर्त, कदम बाई राठौर, नंदनी बिंझवार, गायत्री बिंझवार, शीतल राठौर, नीतू जी, CHO स्तर मैडम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, मितानिन बहनें, स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल भिलाई बाजार की ओर से सभी सम्माननीय बहनों एवं वरिष्ठ माताओं के प्रति हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया। 

                   

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button