
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी ने जनप्रतिनिधियो से कोरबा जिले के विकास कार्य और माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में की चर्चा।

कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी आज अपने एकदिवसीय कोरबा प्रवास पर रही, कटघोरा स्थित विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुश्री सरोज पांडेय जी का भव्य स्वागत किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी ने जनप्रतिनिधियो से कोरबा जिले के विकास कार्य और माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। खासकर उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिला सदस्यों को सशक्त बनाने और उन्हे आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली लखपति दीदी योजना को लेकर कहां की माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने लखपति दीदी योजना योजना बहुत अच्छी बनाई हैं, इसमें 10 लाख रुपए बिना ब्याज के मिलता हैं, जिसका लाभ लेकर महिलाये अपने स्वयं के व्यवसाय शुरू कर सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, अजय चन्द्रा, शैलेन्द्र यादव, अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, अजय विश्वकर्मा, ज्योति महंत, रामअवतार पटेल, कमल सिंह सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।






