
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने महान संत गुरु घासीदास जी को किया नमन
कोरबा। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं, छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष कर समाज को नई दिशा देने वाले महान संत, सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु घासीदास जी की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने उन्हें कोटि-कोटि नमन अर्पित किया। श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि गुरु घासीदास जी का अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की मजबूत नींव है। उन्होंने अपने तप, त्याग और सत्य के मार्ग से समाज को अंधविश्वास, भेदभाव और अन्य कुप्रथाओं से मुक्त करने का कार्य किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरु घासीदास जी के आदर्श हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और मानवता से परिपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। आज आवश्यकता है कि हम सभी उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक एकता और सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाएं। इस पावन अवसर पर श्री गोपाल मोदी जी ने जिलेवासियों से गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया और उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।




