कोरबाराजनीतिक

भाजपा जिला कोरबा की सोशल मीडिया कार्यकारिणी घोषित, डिजिटल मोर्चे को मिलेगी नई मजबूती

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन को जमीनी स्तर के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत करने के लिए लगातार अपनी टीमों का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा जिला कोरबा की जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी द्वारा जारी इस सूची के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। नई टीम की घोषणा पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि यह टीम डिजिटल मोर्चे पर भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी जी के अनुमोदन तथा भाजपा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी की अनुशंसा पर की गई है।

नई कार्यकारिणी में अनुभवी, सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों एवं पार्टी की रीति-नीति को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा।जिला भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि वे संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को डिजिटल माध्यमों से आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान देंगे तथा भाजपा के जनसंपर्क अभियान को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button