कोरबाराजनीतिक

भाजपा सोशल मीडिया कार्यकारिणी घोषित, भिलाई बाजार मंडल के युवाओं को मिली कमान, अशोक राजवाड़े और रविन्द्र राठौर बनाये गये संयोजक व सह संयोजक

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भाजपा सोशल मीडिया टीम में युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अशोक राजवाड़े बने मंडल संयोजक, रविन्द्र कुमार राठौर को सह संयोजक की ज़िम्मेदारी

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी जी के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी की अनुशंसा पर जिला संयोजक प्रदीप सिंह द्वारा जारी सूची में भिलाई बाजार मंडल के युवा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी कार्यकारिणी के अनुसार, अशोक राजवाड़े को भिलाई बाजार मंडल का सोशल मीडिया संयोजक तथा रविन्द्र कुमार राठौर को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

दोनों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर व मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के अभियान को नई गति प्रदान करेंगे। भाजपा का मानना है कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया संगठन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी की पहुंच और प्रभाव दोनों में विस्तार होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button