कोरबाभ्रष्टाचार/फर्जीवाड़ा/सरकारी धन का गबन
कोरबा में पेट्रोल-डीजल संकट: डिपो की लापरवाही से थमी रफ्तार, जनता बेहाल

डिपो ने रोकी सप्लाई, पंप सूखे: कोरबा में ईंधन को लेकर हाहाकार
कोरबा। जिले में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत ने हालात बिगाड़ दिए हैं। डिपो से सप्लाई पूरी तरह बंद होने के कारण शहर के कई पेट्रोल पंप सूख चुके हैं, जिससे आमजन से लेकर परिवहन व्यवस्था तक पर गहरा असर पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, कई पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल पूरी तरह खत्म हो चुका है, पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पंप संचालकों को आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस वजह से पंप संचालक ग्राहकों को ईंधन देने में असमर्थ नजर आ रहे हैं और लोगों को घंटों भटकना पड़ रहा हैं।अचानक आई इस किल्लत ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं, मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में बाजार व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका हैं।
डिपो से सप्लाई पूरी तरह बंद: जनता में आक्रोश
गौरतलब है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, पर कोरबा जिले में डिपो प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग प्रशासन से तत्काल ईंधन आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।






