
परशुराम जयंती–अक्षय तृतीया पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं।
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दोनों पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था के प्रतीक हैं, जो समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन हमें धर्म की रक्षा, अन्याय के खिलाफ संघर्ष और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। वहीं अक्षय तृतीया का पर्व सनातन संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, जिसे शुभ कार्यों की शुरुआत, दान-पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी एवं माता लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और यह पावन पर्व जिले सहित पूरे प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने जिले के उज्जवल भविष्य और समृद्धि की कामना भी की।









