कोरबाराजनीतिकसामाजिक

लालकिला में गूंजेगी कोरबा की लोकधुन, जनजातीय दल को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दिखाई हरी झंडी

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोरबा की जनजातीय संस्कृति का दिल्ली में डंका, 46 कलाकार लालकिला समागम के लिए रवाना

कोरबा। जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं लोक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से नई दिल्ली के लालकिला परिसर में आयोजित होने वाले “जनजातीय सांस्कृतिक समागम” में शामिल होने के लिए कोरबा जिले से 46 जनजातीय भाई-बहनों का दल उत्साहपूर्वक रवाना हुआ। यह दल कोरबा स्थित महर्षि वाल्मीकि वनवासी कल्याण आश्रम से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया, जहां उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनजातीय कलाकारों एवं प्रतिभागियों में दिल्ली में अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को प्रस्तुत करने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

जनजातीय संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर – गोपाल मोदी 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि भारत की जनजातीय संस्कृति देश की अमूल्य धरोहर है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि कोरबा का यह दल जिले की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत और परंपराएं भारतीय सभ्यता की आत्मा हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है। इस दौरान वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे। प्रतिभागियों के रवाना होने के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button