नई दिल्लीराजनांदगांवराजनीतिक
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सांसद संतोष पांडेय की सहपरिवार मुलाकात, आशीर्वाद के साथ मिला जनसेवा का मार्गदर्शन
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

राजनांदगांव के विकास एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर माननीय प्रधानमंत्री से हुई आत्मीय मुलाकात
नई दिल्ली। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री संतोष पांडेय ने आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से सपरिवार सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ सांसद श्री संतोष पांडेय एवं उनके परिवार की आत्मीय मुलाकात हुई। भेंट के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सांसद श्री पांडेय ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

माननीय प्रधानमंत्री से मिले मार्गदर्शन को सांसद संतोष पांडेय ने बताया प्रेरणादायी
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्राप्त मार्गदर्शन को सांसद संतोष पांडेय ने अपने लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। राजनांदगांव के जनप्रतिनिधि के रूप में सांसद श्री संतोष पांडेय की यह मुलाकात राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।









