
ट्रांसपोर्ट नगर चौक में जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिला के प्रभारी मंत्री माननीय श्री साव जी का किया जायेगा भव्य स्वागत।

तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिला के प्रभारी मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी का कोरबा आगमन होने जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक 20 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का भव्य स्वागत व सत्कार किया जायेगा।
इस खास अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता, सम्माननीय नागरिकगण ट्रांसपोर्ट नगर चौक में उपस्थित होकर इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाएंगे।





