
योग आयोग अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल का कोरबा में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल के कोरबा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत अवसर पर स्वस्थ, निरोगी एवं सशक्त समाज के निर्माण में योग की भूमिका तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने योग को भारतीय संस्कृति एवं स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर विचार साझा किए।

योग से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव : श्री गोपाल मोदी
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग का संदेश पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

योग आयोग अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने कोरबा में हुए आत्मीय स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण तथा जन-जन को योग से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश जैन, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ श्री बी.डी. शर्मा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












