
चोटिया मंडल में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग: कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और समर्पण
कोरबा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत चोटिया मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण देखते ही बन रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रनधावा, मंडल अध्यक्ष ऋषि प्रजापति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री वीरेंद्र मरकाम, दर्री मंडल मीडिया प्रभारी ओम यादव एवं आशीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यशैली से जोड़ा जा रहा है।

जिले के उर्जावान जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कोरबा जिले के सभी 24 मंडलों में चल रहा यह महाअभियान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ कर रहा है।

चोटिया में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, विचारों की स्पष्टता और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया, जिससे आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और वैचारिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा हैं।





