कोरबाराजनीतिक

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अपील— अरुण साव के कोरबा आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें कार्यकर्ता

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कल कोरबा दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री अरुण साव का कल कोरबा आगमन प्रस्तावित है। अपने प्रवास के दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न शासकीय एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी, जिला-कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अनुशासन एवं संगठन की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि सभी देवतुल्य कार्यकर्ता अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रमों को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button