कोरबाराजनीतिक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा ने अपना एक स्वर्णिम सितारा खो दिया — श्री गोपाल मोदी

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने व्यक्त की गहरी श्रद्धांजलि।

मुंबई/कोरबा। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र जी के निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया है। सोमवार 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित अपने निवास स्थान पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र जी का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया, जहाँ अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल समेत पूरा देओल परिवार नम आँखों से मौजूद रहा।

इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने धर्मेंद्र जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। उन्होंने अपने अभिनय, सरलता और संस्कारों से करोड़ों दिलों पर राज किया। ‘शोले’ से लेकर ‘चुपके-चुपके’ जैसी अनगिनत फिल्मों ने उन्हें अमर बना दिया। आज देश ने एक महान कलाकार और विनम्र इंसान को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

श्री गोपाल मोदी ने कहा कि धर्मेंद्र जी केवल एक फिल्म स्टार नहीं, बल्कि भारतीय समाज और संस्कृति की एक जीवंत पहचान थे, धर्मेंद्र जी की सादगी, मुस्कुराहट और दमदार अभिनय को सदियाँ याद रखेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us