छत्तीसगढ़ सरकार की ‘रानी दुर्गावती योजना’ बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत ढाल
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
अब बेटियां पढ़ेंगी, बढ़ेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी
महिला सशक्तिकरण की और बढ़ता कदम, छत्तीसगढ़ सरकार की 2026-27 में ऐतिहासिक ‘रानी दुर्गावती योजना’ की घोषणा कर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की जो मजबूत नींव रखी है। उससे बीपीएल परिवारों में जन्मी बेटियों को 18 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की ओर से ₹1.5 लाख की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का मानना है कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। इसी सोच के साथ यह योजना शुरू की गई है, ताकि बेटियां उच्च शिक्षा हासिल कर सकें, आत्मनिर्भर बन सकें और अपने सपनों को उड़ान दे सकें।
योजना की खास बातें –
◆ 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ₹1.5 लाख की सहायता
◆ केवल बीपीएल परिवारों की बेटियों को मिलेगा लाभ
◆ जन्म के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण जरूरी
◆ राशि का उपयोग शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण या विवाह में किया जा सकेगा
इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। अब बेटियों का जन्म परिवार के लिए खुशियों के साथ आर्थिक सुरक्षा का भी संदेश लेकर आएगा।
सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक लाभ लें और अपनी बेटियों का भविष्य सुरक्षित बनाएं।
बेटी पढ़ेगी… बेटी बढ़ेगी… तभी छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा








