राज्योत्सव में खादी की चमक – प्रधानमंत्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मिला नया आयाम
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

आज खादी केवल परंपरा नहीं है, यह वैश्विक फैशन का हिस्सा बन चुकी हैं – श्री राकेश पांडेय
राज्योत्सव 2025 में खादी की धमक – बांस उत्पादों से लेकर डिज़ाइनर साड़ियों तक सबका दिल जीता। श्री राकेश पांडेय केबिनेट मंत्री अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं श्रीमती शालिनी राजपूत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 – खादी प्रदर्शनी में आधुनिक खादी परिधानों व बांस उत्पादों की धूम, खादी फ़ैशन शो ने बढ़ाया आकर्षण

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित भव्य प्रदर्शनी में इस वर्ष खादी विशेष केंद्र बिंदु बनी रही। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉलों ने न केवल पारंपरिक एवं आधुनिक खादी परिधानों से आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि बांस से निर्मित उत्पादों के विशेष संग्रह ने भी सभी आयु वर्ग के लोगों की सराहना प्राप्त की।
खादी का आधुनिक युवाओं से लेकर फैशन विशेषज्ञ तक हुए प्रभावित
इस वर्ष खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने पहली बार “Fusion Trend Khadi Line” को लॉन्च किया। इसमें हैंडवोवन जैकेट, इंडो-वेस्टर्न कुर्ता, डिजाइनर साड़ियाँ, स्टाइलिश श्रग, स्टोन-वर्क दुपट्टे, ऑफिस-वियर और फेस्टिव कलेक्शन जैसे परिधानों ने पारंपरिक खादी को नए युग के फैशन से जोड़ने में सफल भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा हैं ‘स्वदेशी–आत्मनिर्भर’ अभियान
खादी को लेकर देश में बढ़ते सम्मान और स्वीकार्यता का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए निरंतर संदेश — “खादी केवल वस्त्र नहीं, एक विचार है” — को भी माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान ने खादी एवं ग्रामीण उद्योगों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और मजबूत बाज़ार उपलब्ध कराया है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में खादी, ग्रामोद्योग तथा बांस आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए कई विकासात्मक कदम उठाए हैं, जिससे कारीगरों, बुनकरों, महिलाओं और युवा उद्यमियों को सीधे आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।

खादी फ़ैशन शो – राज्योत्सव का मुख्य आकर्षण
राज्योत्सव के दौरान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विशेष रूप से “Khadi Fashion Walk – 2025” का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के मॉडल्स ने आधुनिक खादी परिधान पहनकर रैंप वॉक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी, फैशन विशेषज्ञ, मीडिया कर्मी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने खादी के इस नवाचार को सराहा।

श्री राकेश पांडेय ने कहा “आज खादी केवल परंपरा नहीं है, यह वैश्विक फैशन का हिस्सा बन चुकी है। यह सम्माननीय परिवर्तन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समर्थन से नई गति प्राप्त कर रहा है।














