
श्री अजित पवार जी का निधन न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति हैं – श्री गोपाल मोदी
कोरबा। महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों के आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है। इस हृदय विदारक घटना पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध कर देने वाली है। श्री अजित पवार जी का निधन न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भाजपा परिवार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।
श्री मोदी जी ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अथाह दुःख को सहन करने की शक्ति दें।



