
एक ही ऑपरेशन में दो बड़ी बीमारियों का सफल इलाज
शिवाय हॉस्पिटल कोरबा में डॉ. पूर्णिमा सुरभि ने पेश की मिसाल, मरीज को मिली बड़ी राहत
कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शिवाय हॉस्पिटल में एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी सफलता देखने को मिली। अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सुरभि ने रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ निवासी श्रीमती रीटा विश्वास, पति श्री मनोरंजन विश्वास का एक साथ दो जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर नई मिसाल कायम की है।जानकारी के अनुसार मरीज लंबे समय से बच्चेदानी में गांठ एवं पथरी की समस्या से परेशान थीं। जांच के बाद चिकित्सकीय टीम ने दोनों बीमारियों का एक ही समय में ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। डॉ. पूर्णिमा सुरभि ने अपनी कुशलता और अनुभव का परिचय देते हुए दोनों ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए।
इस सफल सर्जरी से मरीज को न केवल बार-बार ऑपरेशन की परेशानी से राहत मिली, बल्कि अलग-अलग उपचार में आने वाले अतिरिक्त खर्च से भी बचत हुई। यही कारण है कि लोग इस उपलब्धि को “एक पंथ दो काज” की संज्ञा दे रहे हैं।

शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज एवं उनके परिजनों ने डॉ. पूर्णिमा सुरभि और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोरबा में इस तरह की सफल जटिल सर्जरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अब बेहतर इलाज के लिए बड़े महानगरों की ओर रुख करने की जरूरत नहीं, बल्कि कोरबा में ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।







