
रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है – गोपाल मोदी
तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की शुभकामनाए देते हुये कहां की भाई-बहन के प्रेम, अटूट बंधन और विश्वास का प्रतीक, रक्षाबंधन का ये महापर्व सभी के जीवन में सौभाग्य लाये, सभी बहनों का मान-सम्मान बढ़े यही ईश्वर से प्रार्थना है।
श्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है। रक्षा बंधन में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना का प्रतीक हैं।





