
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की

कोरबा।
अंधत्व मुक्त छत्तीसगढ़, रोशन छत्तीसगढ़” अभियान के तहत श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कोरबा के वार्ड नंबर 16 पंप हाउस क्षेत्र में किया गया शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मोतियाबिंद की जांच, सामान्य नेत्र परीक्षण, तथा चश्मे के नंबर निर्धारण की सेवाएं दी गईं। इस दौरान लगभग 62 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और लाभान्वित हुए।

वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस के पार्षद रामकुमार साहू ने जानकारी दी कि नगर निगम कोरबा द्वारा शहर के सभी वार्डों में इस प्रकार के नेत्र परीक्षण शिविर चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर नागरिक तक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।

यह शिविर न केवल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता है, बल्कि लोगों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य भी कर रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की।







