कोरबाराजनीतिक

“कोरबा बोलेगा—दीया जरूर जलाएंगे! गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार” 🪔

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा का जनसंपर्क, आज शाम 7 बजे जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा-संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर किया दीप प्रज्वलन का आग्रह

कोरबा। 17 सितंबर का दिन देशभर के लिए विशेष अवसर है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ते हुए देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोरबा जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापक जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने घरों के वरिष्ठजनों तथा दुकानदार भाइयों-बहनों से आत्मीय संवाद करते हुए आज 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करने का आग्रह किया।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को बताया कि एक छोटा-सा दीपक केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि स्नेह, शुभकामना, आशीर्वाद और सेवा के संकल्प की भावना को भी अभिव्यक्त करता है। ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की इस पहल को लेकर नागरिकों में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने सभी से आग्रह किया कि आज शाम 7 बजे अपने घर एवं प्रतिष्ठान के सामने दीप प्रज्वलित कर सेवा, सहभागिता और जनभागीदारी के इस अभियान का हिस्सा बनें।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा जी, जिला मंत्री कमला बरेठ जी, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा जी, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा जी, पार्षद धनश्री साहू जी, रूबी देवी सागर जी, सन्नी सिंह जी, प्रदीप सिंह जी, अविनाश दुबे जी, सुशील कुमार जी सहित मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक-सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

आज शाम 7 बजे एक दीप जरूर जलाएं 🪔

सेवा के नाम… संकल्प के नाम…

‘विकसित भारत’ के संकल्प के नाम…

और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं के नाम।

आइए, मिलकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और सेवा, सहभागिता एवं जनभागीदारी के इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button