बड़ी खबर | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट, ग्वालियर ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। मामला 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भिंड जिले में दिए गए एक बयान से जुड़ा है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि बीएसपी प्रत्याशी देवाशीष जरारिया भाजपा के साथ मिलकर चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। इसके बाद उनके चुनावी प्रतिनिधि अशोक गुप्ता की शिकायत पर उमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
कोर्ट ने बताया कि कई बार समन जारी होने के बावजूद जीतू पटवारी पेश नहीं हुए। इस पर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस से भी कड़ी नाराजगी जताई और पूछा कि आखिर उन्हें अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सका।
ये था पूरा मामला
जीतू पटवारी ने लोकसभा चुनाव में लगाए थे आरोप
बीएसपी प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर जीतू ने लगाए थे आरोप
उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी की कर रहे हैं मदद
कोर्ट ने जारी किया है गिरफ्तारी वारंट
कांग्रेस से नहीं मिला था टिकट
गौरतलब है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में देवाशीष जरारिया को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला था इस वजह से वह कांग्रेस से बगावत करके बीएसपी में शामिल हो गए थे और बीएसपी के टिकट पर ही चुनाव लड़े थे।
कोर्ट ने की है सख्त टिप्पणी
सुनवाई के दौरान एमपी-एमलए कोर्ट ने सख्त टिप्पणी भी की है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने कहा कि जीतू पटवारी के बयान और उनकी राजनीतिक गतिविधियां हर जगह दिख रही हैं। लेकिन पुलिस उन्हें नहीं ढूंढ पा रही है।









