राजनीतिक
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई रफ्तार – गोपाल साहू
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोपाल साहू ने बिहार भवन में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से की मुलाकात, नवदायित्व पर दी बधाई।
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोपाल साहू जी एवं धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा जी ने बिहार भवन, नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

भेंट के दौरान नेताओं ने श्री नितिन नवीन जी के संगठनात्मक कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं पार्टी के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जनसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण की यात्रा में नई ऊँचाइयों को छुएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोपाल साहू जी ने कहा कि “श्री नितिन नवीन जी का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा। उनके नेतृत्व में भाजपा का जनाधार और विस्तार होगा तथा राष्ट्रहित में लिए जा रहे निर्णयों को नई ऊर्जा मिलेगी।”

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी नेताओं ने श्री नितिन नवीन जी के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की।




