कोरबाराजनीतिक

भाजपा मंडल हरदी बाज़ार की मासिक बैठक सम्पन्न, विधायक प्रेमचंद पटेल,व मंडल प्रभारी द्वारिका शर्मा जी रहे मुख्य अतिथि और विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोप

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

हरदी बाज़ार। भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदी बाज़ार की मासिक एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा जनसेवा के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण का आधार है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

बैठक में मंडल प्रभारी श्री द्वारिका शर्मा जी के द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, सदस्यता विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री चुलेश्वर राठौर जी, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी, पूर्व सदस्य युवा आयोग श्री रघुराज सिंह उईके जी, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री मुकेश जायसवाल जी, पूर्व मंडल महामंत्री श्री दुर्गेश कश्यप जी, श्री पंकज ध्रुवा जी (पूर्व जिलामंत्री भाजयुमो), मंडल महामंत्री श्री नवरतन सिंह राजपूत जी एवं श्री अमरनाथ कौशिक जी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री व्यास राठौर जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री विनोद कंवर जी, श्री बजरंग यादव जी, श्रीमती अनिता जांगड़े जी, श्रीमती कुसुमलता फरिश्ता जी, मंडल मंत्री श्री चंदर सिंह मरकाम जी, श्री देवनाथ यादव जी, श्रीमती लता कंवर जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री शिव मरकाम जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री तुंगन पटेल जी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री राज ओग्रे जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री प्रभाकर कौशिक जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री अब्दुल फहीम मेमन जी सहित समस्त मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक उपरांत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आर्यन पब्लिक स्कूल, हरदी बाज़ार परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button