कोरबाधर्म और आस्था

सफला एकादशी पर श्री श्याम मंदिर कोरबा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बाबा खाटू श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

सफला एकादशी पर श्री श्याम मंदिर बना श्रद्धा का केंद्र, हजारों श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

कोरबा। आज सफला एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम मंदिर, कोरबा में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयघोषों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अपने आराध्य श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन हेतु उमड़ पड़ी।

भक्तों ने श्रद्धा भाव से बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाया, दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर में भजनों, आरती और शंखनाद से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। मान्यता है कि सफला एकादशी पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन मात्र से जीवन की बाधाएँ दूर होती हैं और रुके कार्य सफल होते हैं—इसी विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं के अनुसार, बाबा श्याम के दिव्य दर्शन से मन को अपार शांति और आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई। मंदिर समिति द्वारा सुचारु दर्शन व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों ने अनुशासनपूर्वक दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

जय श्री श्याम।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा। 🙏

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us