
भिलाई में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, संगठन महामंत्री पवन साय बोले— प्रधानमंत्री मोदी के विचार हैं राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भिलाई में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुना।

इस अवसर पर श्री पवन साय ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जनभागीदारी, सेवा, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला जनआंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समाज के अनदेखे नायकों, युवाओं, महिलाओं और नवाचारों को देश के सामने लाकर हर नागरिक को सकारात्मक बदलाव का सहभागी बनने का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, श्री रामजी भारती, श्री नंदन जैन, विधायक श्री ईश्वर साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराया।







