कोरबाराजनीतिक

मंडल प्रभारी अर्जुन गुप्ता व सह प्रभारी शैलेंद्र यादव के प्रथम आगमन पर भिलाई बाजार मंडल की कार्यसमिति एवं मासिक बैठक आज, संगठन विस्तार पर होगी चर्चा

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

संगठन सशक्तिकरण को लेकर भाजपा भिलाई बाजार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज

भिलाई बाजार मंडल में आज गूंजेगा संगठन विस्तार का मंत्र, कार्यसमिति बैठक में बनेगी रणनीति

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी भिलाई बाजार मंडल द्वारा बुधवार 3 जून 2026 को शक्ति केंद्र रलिया स्थित मंडल कार्यालय में मंडल कार्यसमिति, मासिक बैठक एवं मंडल प्रभारी के प्रथम आगमन पर परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक दोपहर 3:30 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल सह प्रभारी एवं जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेंद्र यादव तथा जिला पंचायत सदस्य एवं संचार एवं संकर्म समिति के सभापति विनोद कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर तथा मंडल महामंत्री हेमंत तिवारी एवं प्रताप सिंह कंवर सहित मंडल क्षेत्र में निवासरत सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, बूथ अध्यक्षों, बूथ समितियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सहसंयोजकों, प्रभारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थित रहेगी। 

कार्यकर्ताओं से होगा संवाद

बैठक में प्रदेश एवं जिला संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा राजनीतिक प्रस्तावों के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही मंडल प्रभारी व सह प्रभारी के प्रथम आगमन पर परिचयात्मक बैठक के माध्यम से मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद भी होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button