कोरबाराजनीतिक

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का भावपूर्ण नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

कोरबा। प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं अंत्योदय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्र व समाज सेवा के लिए समर्पित रहा : गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद के माध्यम से ऐसी विकास दृष्टि प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उनका अंत्योदय का विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, अवसर और खुशहाली पहुंचाने की प्रेरणा देता है। गोपाल मोदी ने आगे कहां कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार और आदर्श भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव मार्गदर्शक हैं। राष्ट्रहित, समाज सेवा और अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनका समर्पित जीवन आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, डॉ. राजेश राठौर, प्रिती स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

                   

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button