कोरबाराजनीतिक

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने बढ़ाया दिव्यांगजनों का हौसला, सहायक उपकरणों से आसान होगी जिंदगी

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

सेवा मेरा योगदान के तहत दिव्यांगजनों को मिला संबल, सहायक उपकरणों से आसान हुआ जीवन

जूनियर क्लब कोरबा पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित, 200 दिव्यांगजनों का पंजीयन व परीक्षण; पात्रतानुसार व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र व ब्रेल किट सहित सहायक उपकरण वितरित

कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत जूनियर क्लब श्रम कल्याण केन्द्र, सीएसईबी कोरबा पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सुगम, सहज एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें उपलब्ध कराए गए सहायक उपकरणों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाना है। दिव्यांगजनों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

शिविर में 200 दिव्यांगजनों का पंजीयन, परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। साथ ही यूडीआईडी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र से संबंधित आवश्यक कार्यवाही भी की गई। पात्रतानुसार 06 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 15 को ट्राईसाइकिल, 17 को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 01 को बैसाखी, 45 को श्रवण यंत्र एवं 27 को ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।

सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। इन उपकरणों से उनके आवागमन, दैनिक गतिविधियों, सुनने तथा सीखने से जुड़ी आवश्यकताओं में सुविधा मिलेगी। शिविर की विशेषता यह रही कि एक ही स्थान पर पंजीयन, परीक्षण, मूल्यांकन, प्रमाण पत्र संबंधी कार्यवाही एवं सहायक उपकरण वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत मिली।

कार्यक्रम में सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, कार्यक्रम संयोजिका रुक्मणी नायर, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रदीप सिंह, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, जिला अध्यक्ष एसटी मोर्चा कुल सिंह कंवर,

 

जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता अनंत कमलेश, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष बीजमोती राठिया, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ संजीव शर्मा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्वाति कश्यप, राखी तिवारी, पुष्प कला साहू, अमित स्वर्णकार, जुगल पालीवाल एवं शिव जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, दिव्यांगजन एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

शिविर ने यह संदेश दिया कि सेवा केवल सहायता देने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता का अवसर उपलब्ध कराने का माध्यम भी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button