कोरबाराजनीतिक

भाजपा के बूथ सशक्तीकरण अभियान को मिलेगी नई धार, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने शक्तिकेंद्र पदाधिकारियों से किया सीधा संवाद

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कनकी एवं तरदा शक्तिकेंद्रों की बैठक में बूथ सशक्तीकरण, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कनकी एवं तरदा शक्तिकेंद्र के प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजकों की सामान्य बैठक लेकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं परिणाममुखी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत — गोपाल मोदी

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और बूथ ही संगठन की वास्तविक आधारशिला है। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता, नियमित प्रवास और जनता के बीच निरंतर संपर्क से ही संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए बूथ एवं शक्तिकेंद्रों को अधिक सशक्त बनाने तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में नियमित प्रवास करते हुए आमजन से संवाद स्थापित करें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बूथ समितियों को सक्रिय रखने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर की गतिविधियों, शक्तिकेंद्रों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के नियमित प्रवास तथा संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, मंडल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रदीप सिंह, एमआईसी मेंबर अजय चंद्रा सहित कनकी एवं तरदा शक्तिकेंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक एवं विभिन्न बूथों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button