कोरबाराजनीतिक

रामपुर विधानसभा में संगठन को मिलेगी नई धार, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का बरपाली और उरगा मंडल में कल होगा सघन प्रवास

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

शक्तिकेंद्रों में कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर देंगे मार्गदर्शन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी शुक्रवार, 7 अगस्त को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरपाली एवं उरगा मंडल के विभिन्न शक्तिकेंद्रों के प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष श्री मोदी शक्तिकेंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा बूथ एवं शक्तिकेंद्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद स्थापित करेंगे। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।

भाजपा संगठन द्वारा इस प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान करेंगे। साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी प्राप्त करेंगे।

बरपाली एवं उरगा मंडल के कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष के प्रवास को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button