जांजगीर-चांपा

ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र नेतृत्व का हुआ गौरवपूर्ण आगाज़

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

(क्लास कैप्टन –वाइस कैप्टन ने ली शपथ)

ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज छात्र परिषद के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम के नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय के संचालक डॉ. सुरेश यादव ने नव-निर्वाचित कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, स्वच्छता तथा विद्यालय की गरिमा बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ शपथ ग्रहण कर विद्यालय के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

अपने प्रेरक उद्बोधन में संचालक डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि छात्र नेतृत्व सेवा, अनुशासन, जिम्मेदारी और आदर्श व्यवहार का प्रतीक है। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों से विद्यालय में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे तथा उन्होंने नव-निर्वाचित कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की। विद्यार्थियों में भी कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button